Punjab: तरनतारन में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, हथियार सप्लाई करते थे आरोपी, पाकिस्तान से बताया नाता

Punjab Encounter: पंजाब के तरनतारन में पुलिस और दो बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर जमकर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस को गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Punjab Encounter: पंजाब के तरनतारन में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने बचने के लिए उन पर फायरिंग की। बचाव करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया है। जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक्शन लेते हुए बदमाश को गिरफ्तार किया है।

Punjab Encounter

तरनतारन में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़

हथियार सप्लाई करते थे बदमाश

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया आज सुबह उन्हें सूचना मिली की कुछ बदमाश हथियारों के साथ अमृतसर ग्रामीण से तरनतारन की तरफ आ रहे हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि वह पहले भी हथियार सप्लाई कर चुके हैं और आज भी हथियार ही सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों के नाम सुखदेव सिंह और सरबन कुमार है। सामने से दोनों बदमाशों को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इन दोनों के पास दो हथियार थे।

End of Feed