अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एंगल आया सामने, हैंडलर ने हत्यारों को बोला था- लॉयल्टी साबित करो

Amritsar ASI Murder: अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के पीछे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर का हाथ निकला है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वफादारी का सबूत देने और ड्रग्स के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Amritsar: अमृतसर में ऑन-ड्यूटी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश सीमा पार यानी पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर ने रची थी। आरोपियों को ड्रग्स कारोबार में शामिल करने और पैसे का लालच देकर 'लॉयल्टी साबित करने' के लिए एक पुलिसकर्मी की हत्या कर उसका वीडियो भेजने का टास्क दिया गया था।

Amritsar ASI Harjit Singh Murder pakistan angle

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने दी जानकारी

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने दी जानकारी

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर की रात हकीमा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर ने आरोपियों को पैसों और नशीले पदार्थों के धंधे में शामिल करने का लालच दिया था। उसने अपने नियंत्रण और दबाव में रखने के लिए उनसे 'वफादारी का सबूत' मांगा। आरोपियों को किसी अकेले पुलिसकर्मी को निशाना बनाने, उसकी हत्या करने और उसका वीडियो बनाकर भेजने का काम सौंपा गया था।

End of Feed