Punjab Weather: पंजाब में अभी नहीं थमी बारिश, कोहरे का प्रकोप भी जारी; जानें कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम

पंजाब का मौसम (पंजाब में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 Feb 2026: पंजाब में बारिश और घने कोहरे का डबल अटैक जारी है। आज सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई। मौसम विभाग ने 9 जिलों में बारिश के भी आसार जताए हैं। आइए जानते हैं कि पंजाब में किन जिलों में कैसा मौसम रहेगा:

पंजाब में आज का मौसम (02 Feb 2026): पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का दौर बना हुआ है। पिछले 24 घंटो में कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश दर्ज की गई। राज्य में घने कोहरे की भी वापसी हो गई है। आज सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हुई। बठिंडा में सुबह से ही दृश्यता शून्य दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है, वहीं 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Rainfall

सांकेतिक फोटो (istock)

पंजाब में आज कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज सुबह के समय अमृतसर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला में घना कोहरा छाया रह सकता है। कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान भी जताया गया है। जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, रूपनगर, मोहाली, होशियारपुर, नवांशहर और कपूरथला शामिल हैं।

End of Feed