पंजाब : पेट के मरीजों की जीवनरेखा बनी 'मुख्यमंत्री सेहत योजना', कैशलेश इलाज ने खत्म की झंझट; फ्री जांच-ट्रीटमेंट की व्यवस्था

पंजाब में जनवरी से अप्रैल तक मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 3,279 गंभीर मामलों में कैशलेस उपचार प्रदान किया गया, जिसमें केवल गैस्ट्रो और पेट संबंधी बीमारियों पर ₹73.42 लाख ख़र्च किए

चंडीगढ़ : पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ने लगी है। राज्यभर के अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और पेट संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे हालात में भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच योजना के तहत 3,279 गंभीर मरीजों का कैशलेस इलाज किया गया। इनमें गैस्ट्रो और पेट संबंधी बीमारियों के इलाज पर करीब 73.42 लाख रुपये खर्च किए गए। अप्रैल महीने में ही 1,400 से ज्यादा मरीजों ने डिहाइड्रेशन और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का इलाज करवाया।

Bhagwant Mann

पंजाब के सीएम भगवंत मान

डॉक्टरों ने दी बड़ी सलाह

डॉक्टरों के अनुसार तेज गर्मी के कारण खाना जल्दी खराब हो रहा है और दूषित पानी व अस्वच्छ खानपान से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट के बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ. शशि कांत धीर ने बताया कि मरीज दस्त, उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बुखार जैसी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। गंभीर मामलों में ब्लड प्रेशर गिरने, किडनी संबंधी दिक्कतें और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

End of Feed