Punjab News: पराली जलाने के मामलों में अचानक आया उछाल, एक ही दिन में 194 घटनाएं, कुल 1007 घटनाएं

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़कर 1007 हो गई हैं। तरनतारन, अमृतसर और फिरोजपुर में पराली जलाने के कुल 672 मामले दर्ज हुए। प्रशासन ने 349 मामलों में जुर्माना भी लगाया है।

Punjab News: दिवाली बहुत ही करीब है और इस बीच पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही Pollution से लोग बेहाल होंगे। पटाखों के साथ ही पराली जलाने से होने वाले धुंए की चपेट में आकर दिल्ली गैस चैम्बर में बदल जाएगी। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में पिछले एक सप्ताह के दौरान तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में एक ही दिन में पराली जलाने के 194 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस सीजन में खेतों में आग लगाने की कुल घटनाओं का आंकड़ा बढ़कर 1007 हो गया है।

Punjab Stubble Burning

पंजाब में बढ़े पराली जलाने के मामले

चिंता की बात यह है कि इनमें से 672 मामले सिर्फ तीन जिलों तरनतारन, अमृतसर और फिरोजपुर में दर्ज किए गए हैं। वहीं, पराली जलाने के मामलों में अब तक 17 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है।

End of Feed