पंजाब कांग्रेस में भड़की बगावत की आग, राजा वड़िंग के खिलाफ चन्नी गुट ने खोला मोर्चा, पूर्व विधायकों ने कहा- 'चन्नी बनें कप्तान'

Charanjit Singh Channi Meeting: जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के घर हुई बैठक में पूर्व विधायकों ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को अध्यक्ष मानने से इनकार कर दिया।

Punjab Congress Crisis: पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सड़क पर आ गई है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार रखने के फैसले के ठीक दो दिन बाद, जालंधर से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने शुक्रवार को अपने आवास पर समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं की एक बड़ी बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद चन्नी गुट के नेताओं ने सीधे आलाकमान के फैसले को चुनौती दे दी है।

पंजाब कांग्रेस में भड़की बगावत की आग, राजा वड़िंग के खिलाफ चन्नी गुट ने खोला मोर्चा, पूर्व विधायकों ने कहा- 'चन्नी बनें कप्तान'

पंजाब कांग्रेस में भड़की बगावत की आग, राजा वड़िंग के खिलाफ चन्नी गुट ने खोला मोर्चा, पूर्व विधायकों ने कहा- 'चन्नी बनें कप्तान'

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजा वड़िंग की नियुक्ति को खारिज करते हुए चन्नी समर्थकों ने मांग की है कि चरणजीत सिंह चन्नी को ही पंजाब कांग्रेस की कमान और आगामी चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाना चाहिए।

End of Feed