CM भगवंत मान ने AAP सरकार का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड किया जारी, 4 साल की योजनाओं का दिया ब्योरा

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने AAP सरकार के पिछले चार वर्षों के स्वास्थ्य विभाग का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के बारे में लोगों को गुमराह करने की कोशिश करने वाले लोग पंजाब को स्वस्थ नहीं देखना चाहते।

‘शानदार चार साल, भगवंत मान के साथ’ श्रृंखला को जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्वास्थ्य क्षेत्र का चार वर्षों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इससे पहले कृषि और सिंचाई क्षेत्रों में ‘आप’ सरकार के कार्यों का विवरण दिया गया था। ‘शर्तों वाली’ आयुष्मान भारत योजना और ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को एक सार्वभौमिक और सुलभ स्वास्थ्य मॉडल बताया और जोर देकर कहा कि फर्क इरादे और क्रियान्वयन में है।

bhagwant mann report card.

पंजाब की लंबे समय से उपेक्षित स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

डेटा-आधारित परिणाम प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ सरकार घोषणाओं से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव ला रही है। बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी से लेकर एक ऐसी प्रणाली विकसित की जा रही है, जिस पर लोग भरोसा करते हैं और सक्रिय रूप से उसका उपयोग कर रहे हैं। गलत जानकारी फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के बारे में अफवाह फैलाने वाले पंजाब को स्वस्थ नहीं देखना चाहते।

End of Feed