पंजाब कांग्रेस में सब ठीक है? चन्नी समर्थकों से मिले बघेल, बोले-सबकी बात आलाकमान तक पहुंचेगी

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच भूपेश बघेल ने चन्नी खेमे से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी के मुद्दों को आलाकमान तक पहुंचाया जाएगा।

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी और एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी नेताओं के साथ अहम बैठक की। करीब 80 मिनट तक चली इस बैठक में चन्नी भी शामिल हुए। हालांकि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मौजूद नहीं रहे। जिससे तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bhpesh Baghel

भूपेश बघेल

वहीं, बैठक के बाद पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि नेताओं ने उनके सामने कुछ मुद्दे और सुझाव रखे हैं, जिन्हें वह कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाएंगे। उन्होंने साफ किया कि पार्टी नेतृत्व के फैसले पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है और सभी नेता आलाकमान के साथ खड़े हैं।

End of Feed