क्रिकेट

IND vs ENG 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया

IND vs ENG 2026 Toss LIVE, England vs India Timing Today Match (भारत और इंग्लैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 जुलाई, 2026:

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-x)

IND vs ENG 2026 Aaj ka Toss LIVE: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज द रोज बाउल साउथैम्पटन में खेला जा रहा है जहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले ही 0-3 से सीरीज गंवा चुकी है और अब उसके पास नाक बचाने का आखिरी मौका है। जब से टीम की कमान श्रेयस अय्यर ने संभाली है टीम इंडिया एक जीत के लिए तरस रही है। इस मैदान र टीम इंडिया ने आखिरी टी20 मुकाबला चार साल पहले जीता था। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 174 रन का है।

प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

इस मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। संजू सैमसन की वापसी हो सकती है, जिन्हें वैभव सूर्यवंशी के आने से बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई की वापसी हो सकती है। बिश्नोई दूसरे मुकाबले में महंगे साबित हुए थे। इस मुकाबले में उन्होंने एक ओवर में 29 रन लुटाए थे।

कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (IND vs ENG Match Timing)

भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टॉस (IND vs ENG Match Toss Timing)

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टॉस शाम 7.15 बजे हुआ।

कौन जीता भारत और इंग्लैंड आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs ENG Match Toss)

भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में टॉस टीम इंडिया ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- संजू की फिर हो सकती है वापसी, आखिरी टी20 में कर सकती है 3 बदलाव- जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग

आज के मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, राजकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article