पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, हर महीने मिलेगा 5 किलो मुफ्त गेहूं और 'मेरी रसोई' किट

नए लाभार्थियों को हर महीने पांच किलो मुफ्त गेहूं के साथ 'मेरी रसोई' योजना के तहत जरूरी खाद्य सामग्री की किट भी मिलेगी। इसमें दालें, चीनी, नमक, हल्दी और सरसों का तेल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे मोबाइल पर आए संदेश को दिखाकर अपने राशन डिपो से किट प्राप्त करें।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 'नो कैश, नो फरमाइश' प्रणाली के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों का चयन किया गया है। नए राशन कार्ड लोगों के घरों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

​भगवंत मान

भगवंत मान

नए लाभार्थियों को हर महीने पांच किलो मुफ्त गेहूं के साथ 'मेरी रसोई' योजना के तहत जरूरी खाद्य सामग्री की किट भी मिलेगी। इसमें दालें, चीनी, नमक, हल्दी और सरसों का तेल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे मोबाइल पर आए संदेश को दिखाकर अपने राशन डिपो से किट प्राप्त करें। मुफ्त गेहूं का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना भी जरूरी होगा।

End of Feed