पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम (16 Jan 2026): उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों बर्फबारी का दौर जारी है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोग परेशान हैं। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में लोग दिन में भी ठंड से ठिठुर रहे हैं। कोल्ड-डे के चलते लोगों को दिन में भी बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। आज पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज कैसा है, दिनभर मौसम कैसा रहेगा और कल का मौसम कैसा रहेगा चलिए जानते हैं।
पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा?
पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम
उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों की ही तरह पंजाब और हरियाणा के भी कई इलाकों में आज यानी शुक्रवार 16 जनवरी को भी शीतलहर की संभावना है। कुछ इलाकों में कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिमी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके चलते ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उसी के चलते मैदानी इलाकों तक भी ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं, जिससे शीतलहर कम होने का नाम नहीं ले रही।
हरियाणा और पंजाब में कल का मौसम
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज ही नहीं कल भी हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद शीतलहर का प्रकोप कुछ कम जरूर हो सकती है। IMD के अनुसार आज और कल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।
बारिश की संभावना
पंजाब और हरियाणा में कल यानी शनिवार 17 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। यही नहीं अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में और 18-19 जनवरी को हरियाणा व चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 22 जनवरी तक दोनों ही राज्यों के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना बनी हुई है।
इधर हरियाणा में सरकार ने 12वीं तक के स्कूलों में रविवार 18 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब सभी स्कूल सोमवार 19 जनवरी को ही खुलेंगे।
