शहर

ED की जांच में पंजाब AAP अध्यक्ष का नाम, बिजनेसमैन से दोस्ती पर क्या बोले अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने कहा कल मुझे पता लगा कि ईडी की रेड हुई है और वहां नोटो के बैग भी फेंके गए हैं। ईडी ने शाम को एक स्टेटमेंट जारी किया जिसमें गौरव धीर की कंपनी का जिक्र किया गया था। स्टेटमेंट में उसका भी नाम नहीं था, लेकिन आधे घंटे बाद एक और स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें गौरव धीर का नाम था। उसका नाम मेरे साथ जोड़ दिया गया।

Image

ED की जांच में पंजाब AAP अध्यक्ष का नाम, बिजनेसमैन से दोस्ती पर क्या बोले अमन अरोड़ा

पंजाब में ईडी द्वारा छापेमारी को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। गुरुवार को ही ईडी ने कुछ बिल्डर्स समेत कुछ लोगों के 12 ठिकानों पर एक साथ रेड की थी। ईडी ने छापेमारी को लेकर बताया था कि एक बिल्डर जिसका नाम गौरव धार है, वह पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा का बेहद करीबी है। ईडी ने कहा था कि गौरव धीर ने एक प्रोजेक्ट लिया था जो अंडर वैल्यू था। लेकिन अब अमन अरोड़ा ने खुद सामने आकर ईडी पर खुद को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। हालांकि अमनअरोड़ा ने माना कि गौरव धीर उनके पुराने मित्र हैं और आज से नहीं बल्कि पिछले करीब 20 सालों से उनकी दोस्ती है, लेकिन यह कोई व्यापारिक दोस्ती नहीं है। वह उनके दोस्त हैं, लेकिन कभी कोई बिजनेस डील नहीं की है।

अमन अरोड़ा ने कहा कल मुझे पता लगा कि ईडी की रेड हुई है और वहां नोटो के बैग भी फेंके गए हैं। ईडी ने शाम को एक स्टेटमेंट जारी किया जिसमें गौरव धीर की कंपनी का जिक्र किया गया था। स्टेटमेंट में उसका भी नाम नहीं था, लेकिन आधे घंटे बाद एक और स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें गौरव धीर का नाम था। उसका नाम मेरे साथ जोड़ दिया गया।

यह सब मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। इसमें सुरेश बजाज का नाम है,नितिन गोहल प्रीतपाल ढींडसा का नाम है। इसमें जितने नाम हैं ये नाम मैने पहली बार सुने हैं। गौरव धीर और मेरा 22-23 साल पुराना दोस्त हैं और हमेशा रहेगा, लेकिन कभी कोई गलत काम नहीं किया। यारी दोस्ती होना कोई गलत काम नहीं है। मुझे बदनाम करने के लिए मुझे टारगेट किया जा रहा है। 1991 से मैं राजनीति में हूं आज तक कोई भी गलत काम नहीं किया अगर कोई साबित कर दे तो राजनीति छोड़ दूंगा। ये बीजेपी की कार्यशैली रही है। जहां चुनाव होते हैं वहां ईडी का इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करते हैं। सुरेश कुमार बजाज का भी इसमें नाम है। सुरेश बजाज ने 2023-24 में ढाई लाख किया चंदा दिया है ,लेकिन इसका जिक्र नहीं किया गया।

मेरा संबंध गौरव धीर से है दोस्ती है लेकिन कभी कोई बिजनेस डील उसके साथ नहीं की है। मैं ईडी को चैलेंज करता हूं आप मुझे बुलाओ मैं जांच के लिए तैयार हूं। मेरे फोन की भी फॉरेंसिक जांच कराओ ,लेकिन आपन इस तरह मुझे दबा नहीं सकते हैं।

वहीं पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा किईडी की जांच अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही कोई अंतिम निष्कर्ष निकलेगा। लेकिन जिस तरह कल मोहाली में ईडी के छापों की खबर सामने आते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जल्दबाज़ी में कहा कि “हमारा इससे कोई संबंध नहीं है”, उससे मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा के आपसी संबंध जरूर उजागर हो गए हैं। वैसे मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के “गहरे संबंधों” की झलक 1 मई की कैबिनेट बैठक में भी देखने को मिली थी।और फिर बाद में मुख्यमंत्री पार्टी छोड़ने वालों को लेकर भाजपा पर आरोप लगाते हैं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article