पंजाब के गांवों को शहरों से जोड़ेंगी 100 मिनी बसें, विद्यार्थियों और ग्रामीणों का सफर होगा आसान, बोले CM भगवंत मान

Punjab News: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, 'सार्वजनिक परिवहन केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने का साधन नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण समुदायों के लिए जीवनरेखा है।'

पंजाब के पटियाला में 100 नई मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रत्येक गांव को शहरों से जोड़ने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने घोषणा की कि जिस तरह नहरी पानी हर खेत तक पहुंचाया गया है, उसी तरह पंजाब के हर गांव तक बसें पहुंचाई जाएंगी। गांवों से शहरों तक जाने वाली बस सेवाएं बंद करने के लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये नई बसें ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करेंगी, दैनिक आवागमन को आसान बनाएंगी तथा शिक्षा, रोजगार और आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच में सुधार करेंगी।

Punjab News

मुख्य मंत्री मान ने प्रत्येक गांव को शहरों से जोड़ने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

अगले महीने बस बेड़े में 309 और बड़ी बसें शामिल करने की घोषणा करते हुए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 29 सीटों वाली 100 मिनी बसें शामिल किए जाने से लगभग 150 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसके अलावा, 15 युवाओं को तत्काल परिवहन विभाग में नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

End of Feed