केतन अग्रवाल मौत मामले में एक और गिरफ्तारी, चेतन चौधरी के दोस्त रितेश हांगे पर पुलिस ने कसा शिंकजा

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय रितेश हांगे पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है और वह मामले में गिरफ्तार होने वाला तीसरा व्यक्ति है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Ketan Agarwal Death Case: पुणे ग्रामीण पुलिस ने जून में लोहागढ़ किले पर हुई रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले में 22 वर्षीय रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रितेश आरोपी चेतन चौधरी का दोस्त है और उस पर हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में चेतन चौधरी और मृतक की मंगेतर सिया गोयल के बाद रितेश तीसरा गिरफ्तार आरोपी है।

Ketan Agarwal Death Case

केतन और सिया की इस साल फरवरी में हुई थी सगाई

18 जून को हुई थी केतन की कथित हत्या

पुलिस के मुताबिक, 18 जून को लोहागढ़ किले पर सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल को चट्टान से नीचे धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि जांच के दौरान रितेश की कथित भूमिका हत्या की योजना बनाने में सामने आई। इसके बाद उसे साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

End of Feed