Pune: पिंपरी-चिंचवड को अब मिलेगी 24 घंटे जलापूर्ति, गठित की गई टास्क फोर्स, जानें डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 06:44 PM IST

Pune: अमृत अभियान के तहत पिंपरी-चिंचवड में 24 घंटे जल आपूर्ति के लिए शहर स्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। यह टास्‍क फोर्स शहर के सभी घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के साथ पूरे शहर में 24 घंटे जलापूर्ति करने की योजना को अमलीजामा पहनाएगा। इस टास्‍क फोर्स में कई विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महानगरपालिका के जल आपूर्ति विभाग के अभियंता बने अध्‍यक्ष
  • शहरी टास्‍क फोर्स में विभिन्‍न क्षेत्र के विशेषज्ञों को किया गया शामिल
  • टास्‍क फोर्स फरवरी माह से शुरू करेगी जीआईएस मैपिंग कार्य


Pune: केंद्र सरकार के ‘अमृत अभियान’ के तहत पिंपरी-चिंचवड में 24 घंटे जल आपूर्ति की परियोजना को धरातल पर लाने और इसका ठीक से प्रबंधन करने के लिए शहर स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया कर दिया गया। इस टास्‍क फोर्स का अध्‍यक्ष पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के जल आपूर्ति विभाग के अभियंता को बनाया गया है। बता दें कि अमृत अभियान के तहत शहर के सभी घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के साथ पूरे शहर में 24 घंटे जलापूर्ति करना है। बता दें कि इस योजना के लिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का पहले ही गठन किया जा चुका है। वहीं, बीते 5 जनवरी को शहरी टास्क फोर्स के गठन का निर्णय लिया गया था।

Pune News

24 घंटे पानी सप्‍लाई के लिए शहरी टास्‍क फोर्स का गठन

महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि शहर में 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना की क्रियान्वयन के लिए यह टास्क फोर्स सभी तरह का कार्य करेगी। इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता जल आपूर्ति विभाग के अभियंता करेंगे। जबकि इसके भूगर्भ विज्ञानी, स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर, जीआईएस विशेषज्ञ, मैकेनिकल इंजीनियर और पीपीपी विशेषज्ञ को बनाया गया है। यह टास्‍क फोर्स इसी सप्‍ताह से कार्य शुरू कर देगा। अधिकारियों के अनुसार यह टास्क फोर्स जलापूर्ति के के बुनियादी ढांचे की जीआईएस मैपिंग पर फरवरी माह से कार्य शुरू करेगा। जिससे बुनियादी ढांचे का नक्शा तैयार करने में मदद मिलेगी।

End of Feed