Pune Road Accident: पुणे के नवले ब्रिज पर आज तड़के भीषण हादसा हो गया। जहां एक स्विफ्ट कार ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे बाहरी हाईवे पर वडगांव ब्रिज के पास हुआ। कार में छह लोग सवार थे, ये लोग जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान वडगांव ब्रिज के पास रुकी बस को पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। इस एक्सीडेंट में दो की मौके पर ही मौत हो गई और 4 घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार ने खड़ी बस को पीछे से मारी टक्कर
पुणे-नासिक हाईवे पर हुआ हादसा
इससे पहले 17 जनवरी को भी पुणे-नासिक हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जहां एक तेज रफ्तार मिनी वैन की सड़क किनारे खड़ी एक बस से जोरदार टक्कर हो गई थी। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
ये भी पढ़ें - दिल्ली-एनसीआर में FIITJEE इंस्टीट्यूट पर लगा ताला, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, गुस्साए अभिभावकों ने दर्ज कराई FIR
पुलिस के अनुसार यह हादसा 17 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे पुणे-नासिक हाईवे पर नारायणगांव के नजदीक हुआ था। मिनी वैन नारायणगांव की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक टेंपो ने मिनी वैन को टक्कर मार दी थी, जिससे उसका रास्ता बदल गया और मिनी वैन की बस से टक्कर हो गई।इस हादसे में वैन में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई थी।
