Pune News: बच्चा पैदा करने के लिए महिला को इंसानी हड्डियों का पाउडर खाने को किया मजबूर, 7 लोगों पर मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 08:29 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक महिला को ससुराल वालों और पति की ओर से मृत मानव की हड्डियों से बने पाउडर को खाने के लिए मजबूर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का परिवार एक तांत्रिक बाबा के झांसे में आकर ऐसा कर रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • ससुराल वालों ने महिला को मृत मानव की हड्डियों का पाउडर खाने पर मजबूर
  • परिवार एक तांत्रिक बाबा के झांसे में आकर ऐसा कर रहा था
  • घटना सिंहगढ़ थाना क्षेत्र की

Pune Crime News: पुणे में एक हैरान करने मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों और पति ने बर्बरता दिखाई है है। महिला ससुराल वालों और पति की ओर से मृत मानव की हड्डियों से बने पाउडर को खाने के लिए मजबूर किया गया है। ससुराल वालों और पति ने एक स्थानीय तांत्रिक बाबा के झांसे में आकर किया है। तांत्रिक ने परिवार को दावा किया था कि अगर महिला उसकी कही बात मानती है तो उसका गर्भ धारण हो जाएगा। हालांकि पति और ससुराल वालों की हरकतों के बाद पीड़ित महिला मे तुरंत पुणे शहर पुलिस के तहत सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला को मृत मानव की हड्डियों का पाउडर खाने पर मजबूर

ससुराल वालों ने महिला को इंसानी हड्डियों का पाउडर खाने को किया मजबूर

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को पति, ससुराल वालों और एक तांत्रिक बाबा सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस मामले पर पुणे शहर पुलिस के पुलिस उपायुक्त सुहैल शर्मा ने कहा है कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 504, 506 के साथ-साथ अंधविश्वास विरोधी अधिनियम की धारा 3 (महाराष्ट्र रोकथाम और मानव बलिदान का उन्मूलन और अन्य) के तहत केस दर्ज किया है।

End of Feed