Pune News: अगर शुक्रवार को आप अपने घर से निकल रहे हैं तो एक बार पुणे ट्रैफिक पुलिस के रूट डायवर्जन जान लें। पुणे ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार शहर के अलग-अलग हिस्सों में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के जुलूस के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। पुलिस उपायुक्त, यातायात शाखा, पुणे शहर, विजयकुमार मागर ने जुलूसों के सुचारू और सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को बंद करने और मोड़ने का आदेश दिया है। मुख्य जुलूस मार्ग भवानी माता मंदिर, भवानी पेठ और रामोशी गेट चौक से शुरू होता है और पुणे के लालमहल चौक पर समाप्त होता है।
पुणे में हुआ ट्रैफिक डायवर्जन (फाइल फोटो)
फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसे आवश्यक सेवा वाहनों को डायवर्जन रूट पर छूट दी गई है। नेहरू रोड पर ट्रैफिक रुकने के बाद पावर हाउस से सेवन लव जाने वालों को कादर चौक-क्वार्टर गेट चौक-पुराना मोटर स्टैंड होते हुए जाना होगा या पावर हाउस से समर्थ थाना होते हुए शांताई होटल से क्वार्टर गेट से पुराना मोटर स्टैंड जाना होगा।
