Pune News: पुणे से बेलापुर-चितली-पुंटंबा के बीच सफर करने वाले लोगों को आने वाले दिनों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ दिनों के लिए प्रभावित रहेगी। इसके पीछे की वजह दौंड-मनमाड खंड में रेल मार्ग के दोहरीकरण से संबंधित आवश्यक तकनीकी कार्य शुरू होना है। जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। सोलापुर डिवीजन के बेलापुर-चितली-पुंटंबा स्टेशनों के बीच ब्लॉक लिया जाएगा। इस बात की जानकारी पुणे रेलवे स्टेशन की ओर से दी गई है।
पुणे में कई ट्रेनों का समय प्रभावित (फाइल फोटो)
तकनीकी कार्य के चलते 1 से 26 मार्च तक 11410 निजामाबाद-पुणे एक्सप्रेस को रद्द किया जाएगा। इसके अलावा पुणे से कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस 6, 13 और 20 मार्च को पुणे से चलने वाली है, जो अब पूर्व निर्धारित समय 11:30 बजे के बजाय 15:25 बजे प्रस्थान करेगी।
