Pune Crime News: चप्पलों से महिला ने की ट्रैफिक कांस्टेबल की पिटाई, चढ़ी पुलिस के हत्थे

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 12:46 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक महिला ने महिला ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट की है। नो-पार्किंग एरिया में आरोपी महिला की मोटरसाइकिल उठाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। गुस्से में आरोपी महिला ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि, महिला ने ट्रैफिक कांस्टेबल को चप्पलों से पीटा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक महिला ने महिला ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट की
  • नो-पार्किंग एरिया में मोटरसाइकिल उठाने को लेकर हुआ विवाद
  • महिला ने ट्रैफिक कांस्टेबल को चप्पलों से पीटा

Pune Crime News: पुलिस लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं। कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करती रहती है, लेकिन कुछ ऐसी भी लोग होते हैं जिनसे अंदर पुलिस का जरा भी डर नहीं होता है और उल्टा वह पुलिस ने लड़ बैठते हैं। इसका ताजा उदाहरण पुणे में देखने को मिला है, जहां एक सनकी महिला ने महिला ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट की है।

Pune News

महिला ने महिला ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बुधवार को तिलक चौक पर ड्यूटी पर तैनात एक महिला ट्रैफिक कांस्टेबल को चप्पलों से पीटने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान ताड़ीवाला रोड के सीता रमेश पुजारी के रूप में हुई है।

End of Feed