Pune Crime News: अच्छे पार्टनर की तलाश में 'गुरु' के झांसे में आई महिला, हुई 12 लाख की ठगी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 02:16 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक फर्जी गुरु के झांसे में आकर महिला के साथ 12.17 लाख रुपये की ठगी हुई है। घटना चिखली पुलिस थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला तलाकशुदा है और वह दोबारा शादी करने के लिए एक अच्छे पार्टनर की तलाश कर रही है, जिसके चलते उसके साथ यह ठगी हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फर्जी गुरु के झांसे में आकर महिला के साथ हुई 12.17 लाख रुपये की ठगी
  • पीड़ित महिला है तलाकशुदा
  • दोबारा शादी करने के लिए एक अच्छे पार्टनर की तलाश में थी महिला


Pune Crime News: अंधविश्वास जैसी घटनाओं का अक्सर कई लोग शिकार होते रहते हैं। गुरु और तांत्रिक जैसे ढोंगियों के चक्कर में आकर लोग अपना कई तरह से नुकसान करवा लेते हैं। पूजा और काले जादू की वजह से कई लोग ठगी का भी शिकार होते रहते हैं। ऐसी ही एक घटना पुणे में हुई है, जहां एक फर्जी "गुरु" ने एक महिला के साथ 12.17 लाख रुपये की ठगी की है। घटना चिखली पुलिस थाना क्षेत्र की है। ठगी का पता चलने के बाद 36 साल की महिला ने पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Pune News

फर्जी गुरु ने महिला के साथ ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि, आध्यात्मिक शक्तियों का दावा करने वाले झारखंड के एक "गुरु" ने उसे एक अच्छा पार्टन खोजने के लिए एक अनुष्ठान करने के बहाने 12.17 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने बताया है कि, पीड़ित महिला तलाशुदा है और वह फिर से शादी करने के लिए एक पार्टनर की तलाश कर रही है।

End of Feed