Pune Crime News: डॉक्टर की पहचान चुराकर ले लिया लोन, हैरान कर देने वाली घटना का इस तरह हुआ खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 10:17 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक डॉक्टर की पहचान चुराकर उसके नाम पर फाइनेंस कंपनी से ठगी की गई है। एक शातिर बदमाश ने पुणे के अस्पताल में काम करने वाले एक डॉक्टर की पहचान चुराकर उसके आधार पर लोन लिया और एक भी ईएमआई नहीं चुकाई। कार लोन के लिए आवेदन करने के बाद डॉक्टर को इस ठगी का पता चला।

KEY HIGHLIGHTS
  1. डॉक्टर की पहचान चुराकर उसके नाम पर लोन लेकर बदमाश ने की ठगी
  2. लोन लेने के बाद आरोपी ने उसका भुगतान भी नहीं किया
  3. कार लोन लेने के दौरान डॉक्टर को इस ठगी का पता चला

Pune Crime News: पुणे में ठगी की एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली है, जहां एक शातिर ठग ने प्रतिष्ठित अस्पताल में काम करने वाले एक डॉक्टर की पहचान चुराकर एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया और उसका भुगतान भी नहीं किया। पीड़ित डॉक्टर को अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी का पता उस वक्त चला, जब उसने कार लोन के लिए आवेदन किया था। पीड़ित डॉक्टर की पहचान हर्षल एकतपुरे के तौर पर हुई है।

thumbnail_Pune News-6

पुणे में ठग ने चुराई डॉक्टर की पहचान। (सांकेतिक फोटो)

पुलिस ने बताया है कि एकतपुरे को कार लोन देने वाले बैंक ने बताया कि वह लोन लेने के पात्र नहीं हैं, क्योंकि उनके नाम पर एक फाइनेंस कंपनी का 90,000 रुपये का एजुकेशन लोन बकाया है। इसके बाद एकतपुरे को एहसास हुआ कि लोन लेने के लिए किसी ने उसके दस्तावेजों का गलत उपयोग किया है।

End of Feed