Pune News: बेरहम बेटा, पत्नी संग मां से हड़पी जिंदगीभर की पूंजी, फिर 82 साल की बुजुर्ग को छोड़ दिया उसके हाल पर, केस दर्ज

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 02:56 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक बेरहम बेटे ने अपनी 82 साल की बुजुर्ग मां के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी बेटे ने मां के बैंक अकाउंट से धोखे से 46 लाख रुपये निकाल लिए और फिर बुजुर्ग को उसके हाल पर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटे ने अपनी 82 साल की बुजुर्ग मां के साथ धोखाधड़ी की
  • मां के बैंक अकाउंट से धोखे से 46 लाख रुपये निकाल लिए
  • पुलिस ने बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया

Pune Crime News: मां-बाप अपने बच्चों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हर तरह की कोशिश करते रहते हैं। साथ ही वे यह भी उम्मीद रखते हैं कि, उनके बच्चे बुढ़ापे में उसका एक सहारा बनेंगे, लेकिन कुछ बच्चे इतने बेरहम होते हैं कि पैरों पर खड़े होने के बाद अपने मां-बाप को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला पुणे में देखने को मिला है, जहां एक बेटे ने न केवल अपनी 82 साल की मां के लाखों रुपये हड़प लिए बल्कि उसको उसके हाल पर अकेला छोड़ दिया है।

pune news

बेटे ने मां के साथ की धोखाधड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेटे के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि, पीड़ित बुजुर्ग के दो बेटे हैं, जिसमें एक को पता चला कि, उसकी मां को एक संपत्ति से 46 लाख रुपये मिले थे। जिसका पता चलने के बाद उसका बेटा और बहू, जिन्होंने कभी बुजुर्ग के बारे में नहीं सोचा था, वह उससे मिलने के लिए आए और धोखे से 46 लाख रुपये चुरा ले गए।

End of Feed