Pune Crime News: शहर में सीनियर सिटीजन के साथ ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक कैब ड्राइवर और उसके साथी ने 77 वर्षीय सीनियर सिटीजन के साथ लूटपाट की है। ड्राइवर और उसके साथी ने पीड़ित का मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी किया। फिर कार्ड स्वाइप पर उसके बैंक खाते से 7.50 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बताया है कि, पीड़ित कांतिलाल मेवालाल ने कैब ड्राइवर श्रीधर साहू से दोस्ती की और उसे बताया कि, वह 1-बीएचके फ्लैट किराए पर लेना चाहता है।
कैब ड्राइवर ने सीनियर सिटीजन के साथ की लूटपाट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुलिस के अनुसार, ड्राइवर उसे मकान दिखाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया और फिर दोस्त के साथ मिलकर लूटपाट की। इस मामले में सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ड्राइवर के दोस्त की तलाश कर रही है।
