Pune Leopard: तेंदुए से तनाव, पुणे के इस इलाके में पहुंच गया तेंदुआ, यहां घूम रहा था लेपर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 06:12 PM IST

Pune Forest Department: पुणे के मावल तालुका के रिहायशी इलाके में तेंदुए को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। रिहाइशी इलाके में तेंदुए के देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम में हड़कंप मच गया। वन विभाग की एक टीम गठित कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे के मावल तालुका में दिखा तेंदुआ
  • स्थानीय लोगों में फैली दहशत
  • वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को किया रेस्क्यू


Pune News: कई सालों के बाद पुणे जिले के मावल तालुका के रिहाइशी इलाके में एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ घायल हो गया था। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए को एक बिल्डिंग कंपाउंड के भीतर स्थानीय निवासियों ने देखा था। इसके बाद तेंदुआ देखे जाने की खबर से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद वन विभाग को इसके बारे में जानकारी दी गई। तेंदुआ पावना बांध के पास अपने प्राकृतिक आवास से भटक गया था और मावल तालुका के पास के आबादी वाले इलाके में पहुंच गया।

Pune Leopard

पुणे के मावल तालुका में दिखाई दिया तेंदुआ

बता दें कि, जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी हनुमंत जाधव के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम जल्द ही मौके पर पहुंची और तेंदुआ का रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लोनावाला के ग्रामीण पुलिस निरीक्षक किशोर धूमल और उनकी एक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। काफी प्रयास के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया।

End of Feed