MHADA plans: पुणे में बसाओ सपनों का आशियाना, पहले आओ-पहले पाओ आधार पर म्हाडा बेचने जा रही 5,990 फ्लैट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 10:57 PM IST

Flats In Pune: पुणे में अपना घर खरीदने का मौका म्हाडा की ओर से दिया जा रहा है। फरवरी माह में पहले आओ,पहले पाओ और ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से घरों के आवंटन की प्लानिंग चल रही है। फ्लैट खरीदने के लिए पंजीकरण करावना होगा। उसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र की आवश्कता होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी माह में सस्ते घर बेचने का है प्लान
  • 2908 घरों का 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर आवंटन
  • ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से भी होगा 3082 घरों का आवंटन


Pune News: पुणे में सस्ते में घर लेने का सपना पूरा कर सकते हैं लेकिन इसके लिए देरी करने पर आप चूक भी सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर घरों का आवंटन किया जाएगा। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने फरवरी में पुणे क्षेत्र में 5990 सस्ते घर बेचने की घोषणा की है। इसमें से 2908 घरों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित कर दिया जाएगा। शेष घरों को लॉटरी सिस्टम के तहत देने की योजना है। यह लॉटरी म्हाडा की पुणे बोर्ड करेगी और लॉटरी का रिजल्ट 17 फरवरी को घोषित कर दिया जाएगा।

Pune MHADA News

पुणे में म्हाडा की ओर से पहले आओ,पहले पाओ और ऑनलाइन लॉटरी से बेचे जाएंगे फ्लैट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, म्हाडा को मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में सस्ते में घर उपलब्ध कराने के लिए 1977 में बनाया गया था। महाराष्ट्र इकोनॉमिक सर्वे 2021-22 के मुताबिक, नवंबर 2021 तक म्हाडा 4,85,151 आवास तैयार कर चुकी है। म्हाडा के 5990 घरों को इनकम स्लैब, यूनिट साइज और स्लैब के हिसाब से कैटेगरी में रख दिया गया है। फ्लैट देने के लिए इनकम ग्रुप के हिसाब से इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन, लोअर इनकम ग्रुप, मिडिल इनकम ग्रुप और हायर इनकम ग्रुप की कैटेगरी पहले ही तैयार कर ली गई है।

End of Feed