Pune News: छुट्टियों के दौरान पुणे से महाबलेश्वर जाने का प्लान बनाया जा सकता है। महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यह एक लोकप्रिय और शानदार पर्वतीय स्थल है। ये पुणे शहर से लगभग 123 किमी की दूरी पर स्थित है। निजी वाहन से दो से ढाई घंटे में यहां जा सकते हैं। महाबलेश्वर ब्रिटिश काल के दौरान बॉम्बे प्रेसीडेंसी की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया था।
पुणे से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित महाबलेश्वर हिल स्टेशन दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए है बेस्ट विकल्प (फाइल फोटो)
बता दें कि, इतिहास के रोचक जानकारियों के साथ - साथ आप यहां खूबसूरत नजारों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। अगर आप महाबलेश्वर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए। मार्च महीना भी महाबलेश्वर जाने के अनुकूल है।
मेप्रो गार्डन और मुंबई प्वाइंट
महाबलेश्वर का मेप्रो गार्डन एक लोकप्रिय स्थल है। इसे आपको कम से कम एक बार तो जरूर देखना चाहिए। ये स्थान विशेष रूप से अपनी स्ट्रॉबेरी उपज के लिए जाना जाता है, ईस्टर विकेंड के दौरान प्रसिद्ध स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए आपको मार्च या अप्रैल में इस स्थान पर जरूर घूमने का प्लान बनाना चाहिए। मुंबई प्वाइंट महाबलेश्वर का एक खास प्लेस है। यहां से महाबलेश्वर के सबसे लोकप्रिय नजारों को आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं, क्योंकि यहां से प्रकृति के आकर्षक नजारे देखने को मिला करते हैं।
