Pune Gold and Silver Rate Today: शादियों के सीजन में हो रही सोने की जमकर खरीदारी, भाव दे रहे ग्राहकों का साथ

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 06:44 PM IST

Gold, Silver Rate Today in Pune: दूसरी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स में गिरावट और क्रूड के दामों में कमी का असर ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी पर दिख रहा है। पुणे में 24 कैरेट गोल्ड बीते 7 दिनों में करीब 550 रुपए प्रति ग्राम गिरावट के साथ बाजार में है। इस बार सोने-चांदी के भाव भी मानों ग्राहकों का साथ दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोना सौ रुपए प्रति दस ग्राम टूटा
  • चांदी में दो सौ रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज
  • लगातार बन रहा है उतार चढ़ाव का दौर

Pune Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: साल के सबसे बड़े सावे करीब हैं और इसी के साथ शादियों की शॉपिंग शुरू हो चुकी है। इस बार सोने-चांदी के भाव भी मानों ग्राहकों का साथ दे रहे हैं। पुणे की बात करें तो बीते पंद्रह दिनों में दोनों ही कीमती धातुओं की कीमत में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। पुणे में 24 कैरेट गोल्ड बीते 7 दिनों में करीब 550 रुपए प्रति ग्राम गिरावट के साथ बाजार में है।

Pune gold price

पुणे में सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट

दरअसल, दूसरी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स में गिरावट और क्रूड के दामों में कमी का असर ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी पर दिख रहा है। अमेरीकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी सोना 5.50 डॉलर बढ़कर 1743.70 डॉलर और चांदी 0.30 डॉलर बढ़कर 21.14 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। ऐसे में दोनों की धातुओं में उतार-चढ़ाव की स्थिति दिख रही है।

End of Feed