Pune Moshi Plant Collapse : पुणे मोशी प्लांट हादसे में अबतक 8 की मौत, एक व्यक्ति लापता; मलबे में फंसे 14 लोगों को बचाया गया

महाराष्ट्र के पुणे शहर के पास मोशी में तीन मंजिला एक इमारत पर कचरे का विशाल ढेर गिरने के करीब 72 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बचाव दल ने मलबे से अबतक 8 लोगों के शव बाहर निकाल लिए हैं और अभी एक शख्स के लिए रेस्क्यू जारी है।

पुणे : पुणे के पास मोशी कचरा प्रसंस्करण इकाई में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर आठ हो गई है जबकि मलबे में फंसे अनुमानित 23 लोगों में से 14 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिंपरी चिंचवड नगर निगम (पीसीएमसी) के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि घटना के तीन दिन बाद भी एक व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश जारी है।

Pune Moshi Plant Collapse

पुणे मोशी कचरा संयंत्र हादसे में दूसरी मौत

मोशी में स्थित पीपीएमसी के ’वेस्ट-टू-एनर्जी’ (डब्ल्यूटीई) संयंत्र की तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत पर कचरे का बड़ा ढेर गिर गया था, जिसके कारण वह ढह गई थी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं और विशेष ध्वस्तीकरण मशीनों समेत करीब 15 खुदाई मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

End of Feed