लोहागढ़ किले पर मौत का खेल! मंगेतर और उसके प्रेमी ने रची केतन की हत्या की साजिश, अब 29 जून तक पुलिस हिरासत में

महाराष्ट्र के पुणे में एक युवा रियल एस्टेट कारोबारी की मौत का मामला अचानक हत्या की सनसनीखेज साजिश में बदल गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस घटना को पहले हादसा माना जा रहा था, उसके पीछे कथित तौर पर सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया था। मामले में मृतक की मंगेतर और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Pune Lohagad Fort Murder: महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस ने केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी को लोहागढ़ किले की खाई में उसे धक्का देकर उसकी हत्या करने और बाद में इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 18 जून की है। शुरुआत में इसे लोहागढ़ किले से पैर फिसलने के कारण हुई दुर्घटना माना जा रहा था लेकिन गहन जांच में यह एक सुनियोजित हत्या की साजिश निकली। वहीं अब इस मामले में पुणे की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने दोनों आरोपियों को 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Pune Lohagad Fort Murder

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में कोर्ट का सख्त रुख (प्रतीकात्मक फोटो)

लोहागढ़ किले के पास खाई से बरामद हुआ शव

पुणे जिले के गहुंजे निवासी 26 वर्षीय केतन अग्रवाल अपने पारिवारिक रियल एस्टेट कारोबार में निदेशक थे। उनका शव 18 जून को लोहागढ़ किले के पास एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। तब पुलिस ने कहा था कि तेज हवाओं के बीच किले पर अपनी मंगेतर के साथ तस्वीरें खींचते समय केतन करीब 400 फुट गहरी खाई में गिर गए थे। केतन की मंगेतर सिया गोयल ने लोनावला ग्रामीण पुलिस को बताया था कि किले में घूमने के दौरान केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गए। इसके आधार पर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। केतन और सिया की शादी इसी वर्ष होने वाली थी। दोनों परिवारों ने विवाह की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं और राजस्थान के उदयपुर में एक महल तक बुक कर लिया गया था।

End of Feed