पुणे-अयोध्या स्पेशल ट्रेन : यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे (Northern Railways) ने पुणे-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन (Pune-Ayodhya Cantt Special Train) के फेरे और बढ़ाने का फैसला लिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, पुणे-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन, जो पहले लिमिटेड शेड्यूल के साथ चल रही थी अब वह 10 से 31 मई के बीच और ज्यादा राउंड लगाएगी।
समर स्पेशल ट्रेनों से जुड़ा अपडेट
ये है पुणे-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन का रिवाइज्ड शेड्यूल (Pune-Ayodhya Cantt Special Train: Revised Schedule)
पुणे-अयोध्या कैंटर स्पेशल ट्रेन नंबर 01455 जो, पहले हफ्ते में एक दिन चल रही थी, अब उसे सप्ताह में दो बार चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन अब हर शुक्रवार और मंगलवार को चलाई जा रही है। वापसी में अयोध्या कैंट से पुणे के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन नंबर 01456 अब हर रविवार और गुरुवार को चलाई जा रही है।
पुणे से अयोध्या कैंट (Train No. 01455)
डिपार्चर शेड्यूल : हर मंगलवार और शुक्रवार शाम 7:30 बजेइन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, टाइम भी नोट कर लें
- चिंचवाड़ (शाम 7:43/7:45)
- लोनावला (रात 9:30/9:40)
- पनवेल (रात 10:10/10:15)
- कल्याण (रात 11:40/11:43)
- इगतपुरी (रात 01:40/01:45)
- मनमाड़ (रात 03:18/03:20)
- जलगांव (दूसरे दिन सुबह 05:18/05:20)
- भुसावल (सुबह 05:50/06:00)
- खंडवा (सुबह 09:00/09:05)
- इटारसी (दोपहर 1:05/1:15)
- भोपाल (शाम 4:00/4:05)
- बिना जंक्शन (शाम 7:18/7:20)
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (रात 10:00/10:10)
- उरई (रात 11:28/11:30)
- कानपुर (रात 02:15/02:25)
- लखनऊ (रात 04:20/04:30)
- अयोध्या कैंट पहुंचने का समय (तीसरे दिन सुबह 08:50)
अयोध्या कैंट से पुणे (Train No. 01456)
अयोध्या कैंट से हर रविवार और गुरुवार को ट्रेन देर रात 03:55 बजे चलाई जा रही हैभारतीय रेलवे ने सिर्फ पुणे-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन के फेरे ही नहीं बढ़ाए हैं, बल्कि कई अन्य समर स्पेशल ट्रेनों को भी बढ़ाया गया है। इसमें मुंबई से भुवनेश्वर समर स्पेशल ट्रेन (Mumbai-Bhuvneshwar Summer special Train) को 28 जून तक के लिए एक्टेंड कर दिया गया है। इसी तरह से डिब्रूगढ़-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन (Dibrugarh-Secundrabad Special Train) को भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
पश्चिम रेलवे (Western Railways) ने अहमदाबाद-SSS हुबली स्पेशल ट्रेन - 07314/13 (Ahmedabad-SSS Hubbali Special Train) की घोषणा की है। इस स्पेशल ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग 9 मई 2024 को ही सभी PRS काउंटर और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।
