राजस्थान में प्राइवेट बसों का चक्का जाम, होली की बुकिंग रद्द; अंतर्राज्यीय यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

राजस्थान में परिवहन विभाग की ओर से निजी बस संचालकों के खिलाफ एक्शन और उनकी बसों जब्त करने के विरोध में हड़ताल जारी है। राज्यभर में करीब 35 हजार प्राइवेट बसें की हड़ताल के कारण परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। अन्य राज्यों तक जाने वाले यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

जयपुर : राजस्थान में निजी बस संचालकों की हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे राज्यभर में परिवहन सेवाएं बुरी तरह से बाधित हुईं और हजारों लोग परेशान हुए। निजी बस संचालक उनकी बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं और जब्त बसों को छोड़ने जैसी मांगें उठा रहे हैं। निजी बसों की हड़ताल का असर रोजाना आवागमन करने वाले लोगों के साथ साथ खाटू-श्यामजी मेले में जाने वाले भक्तों पर भी पड़ा है। इसके साथ ही उन लोगों का कार्यक्रम भी गड़बड़ा गया है जो होली पर अपने गांव जाना चाहते थे।

Private bus strike in Rajasthan

राजस्थान में निजी बसों की हड़ताल (फोटो-Istock)

इस हड़ताल के असर से कर्नाटक, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग त्योहारी सीजन में गांव नहीं लौट पा रहे हैं। बस संचालक त्योहारी सीजन के लिए कर रही ’अग्रिम बुकिंग’ रद्द कर रहे हैं। वहीं, निजी बस संचालकों का कहना है कि हड़ताल के कारण राज्य में लगभग 35,000 बसें सड़क पर नहीं उतरी। हालांकि इसमें लोक परिवहन योजना के तहत आने वाली बसें शामिल नहीं हैं।

End of Feed