राम मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू , स्थापित किया 150 KG सोना जड़ित 'श्री राम यंत्र'

राम यंत्र लगभग दो साल पहले एक औपचारिक जुलूस के रूप में तिरूपति देवस्थानम से अयोध्या लाया गया था और तब से इसकी प्रतिदिन पूजा की जाती है। इसे चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष से जुड़े अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में शुभ ’अभिजीत मुहूर्त’ के दौरान मंदिर की दूसरी मंजिल पर स्थापित किया जाएगा।

अयोध्या : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को अयोध्या में राम मंदिर गईं और वहां विशेष धार्मिक समारोहों के तहत 150 किलोग्राम सोने से जड़ित श्री राम यंत्र की स्थापना की। भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ’एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पवित्र अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की।

President Murmu visits Ram Temple in Ayodhya

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या राम मंदिर पहुंचीं

पोस्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पावन अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री माता अमृतानंदमयी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दिव्य मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने रामलला मंदिर में दर्शन और आरती की तथा प्रभु रामलला से सबकी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

End of Feed