राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में सजेगी राम नगरी, रामायण आधारित कार्यक्रमों से होगा अभिनंदन

राम नगरी अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 मार्च के दौरे को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन और संस्कृति विभाग के सहयोग से पूरे शहर को सांस्कृतिक और भव्य रूप में सजाया जा रहा है, ताकि उनका पारंपरिक और गरिमामय स्वागत हो सके। इस अवसर पर सड़क मार्गों पर सांस्कृतिक मंचों पर कलाकारों की विविध प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी।

President Droupadi Murmu Ayodhya Visit: राम नगरी अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 मार्च के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेशानुसार तैयारियों में तेजी लाई गई है। प्रशासन, संस्कृति विभाग और विभिन्न संगठनों के सहयोग से पूरे शहर को भव्य और सांस्कृतिक अंदाज में सजाया जा रहा है, ताकि राष्ट्रपति का पारंपरिक और गरिमामय स्वागत किया जा सके। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार, संस्कृति विभाग की पहल से एयरपोर्ट से राम मंदिर गेट तक विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शहर की सड़कों पर लगभग 20 सांस्कृतिक मंच तैयार किए जाएंगे, जहां करीब ढाई सौ कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

President Droupadi Murmu Ayodhya Visit (Photo: PTI)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर अयोध्या में सांस्कृतिक उत्सव की तैयारी (फोटो: पीटीआई)

250 कलाकार देंगे रामायण आधारित प्रस्तुतियां

सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि इन मंचों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकार रामायण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रमों में स्वागत गीत, भजन, बधावा, अवधी लोकगायन, लोकनृत्य और राम भक्ति से जुड़े पारंपरिक आयोजन शामिल होंगे। राष्ट्रपति के स्वागत मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर ये मंच सजाए जाएंगे, जिससे पूरा मार्ग भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से भर जाएगा।

End of Feed