न करें चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती, नैनी स्टेशन पर टला बड़ा हादसा; देखें Video

प्रयागराज के नैनी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान एक यात्री फिसलकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गया। मौके पर तैनात प्वाइंट्समैन सूबे सिंह चौधरी ने तुरंत कार्रवाई की और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

PrayagraJ News: प्रयागराज के नैनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी वह फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गिर गया। इस हादसे के दौरान ड्यूटी पर तैनात प्वाइंट्समैन में सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए यात्री को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

prayagraj train incident.

प्रयागराज में रेलवे कर्मचारी ने बचाई यात्री की जान

कामायनी एक्सप्रेस के नीचे आने से बचा यात्री

यह हादसा शनिवार शाम को करीब 4 बजे नैनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुआ। जहां से गाड़ी संख्या 11071 कामायनी एक्सप्रेस प्रयागराज की ओर जा रही थी। ट्रेन प्लेटफॉर्म से चल चुकी थी और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी। तभी एक यात्री ट्रेन पकड़ने की कोशिश में दौड़ते हुए आया और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसका संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप में गिरने लगा।

End of Feed