Prayagraj Murder Case : युवक पर हथियार से ताबड़तोड़ वार, हत्या से मचा हड़कंप

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 01:41 PM IST

यूपी के प्रयागराज में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

प्रयागराज: गंगा नगर के उतरांव थाना अंतर्गत मोतिहा गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक की अज्ञात हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई।उतरांव थाना के एसएचओ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आज सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को मोतिहा गांव में रंजीत कुमार कुशवाहा (30) की हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Prayagraj Murder Case

प्रयागराज में हत्या

सिर में पीछे चोट का निशान

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। शव के सिर में पीछे चोट का निशान है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह हत्या का मामला है, लेकिन हत्या गोली मारकर की गई या किसी अन्य हथियार से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

End of Feed