ऑपरेशन 'सिंदूर' से सहमा आतंकी नेटवर्क, दुनिया ने देखी भारतीय सेना की ताकत: 'नॉर्थ टेक सिंपोजियम' उद्घाटन पर बोले रक्षा मंत्री

प्रयागराज में न्यू कैंट क्षेत्र में आयोजित ‘नॉर्थ टेक सिंपोजियम’ के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों ने धैर्य दिखाते हुए आतंकी ढांचे को नष्ट करने में दक्षता दिखाई। इस अभियान ने पूरी दुनिया को भारतीय सेना की क्षमताओं का एहसास कराया।

प्रयागराज : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ से कुछ दिन पहले सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अभियान को भारतीय सेना द्वारा उन्नत तकनीक का उपयोग करके आतंकी समूहों और उनके आकाओं पर निर्णायक प्रहार करने का एक ‘अद्वितीय’ उदाहरण बताया। प्रयागराज में न्यू कैंट क्षेत्र में आयोजित ‘नॉर्थ टेक सिंपोजियम’ के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों ने 'धैर्य' दिखाते हुए आतंकी ढांचे को नष्ट करने में दक्षता दिखाई। इस अभियान ने पूरी दुनिया को भारतीय सेना की क्षमताओं का एहसास कराया। भारत ने पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था जिसका लक्ष्य पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्थित आतंकी ढांचे को निशाना बनाना था। इन हमलों के कारण चार दिन तक भीषण सैन्य संघर्ष हुआ और इसे 10 मई को रोकने पर सहमति बनी।

Defence Minister Rajnath Singh

'नॉर्थ टेक सिंपोजियम' उद्घाटन पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो-@rajnathsingh)

सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों और उनके आकाओं को जो निर्णायक जवाब दिया, उससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ। अच्छी बात थी कि हमने धैर्य दिखाया और केवल आतंकवादियों को तबाह किया; अन्यथा, पूरी दुनिया जानती है कि हमारे सशस्त्र बल क्या करने में सक्षम हैं। रक्षा मंत्री ने इस अभियान को तकनीक के उपयोग का एक अनूठा उदाहरण बताया।

End of Feed