Who Killed Atiq Ahmed: अतीक अहमद को किसने मारा, इस सवाल का जवाब अभी के समय में हर कोई जानना चाह रहा है। अब उन लोगों के नाम सामने आ गए हैं, जिन्होंने अतीक और उसके भाई को मीडिया के सामने ही पुलिस की सुरक्षा में रहने के बावजूद गोली मारकर हत्या कर दी।
कौन-कौन नाम शामिल
सूत्रों के मुताबिक माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद पर गोलियों की बरसात करने वाले आरोपियों के नाम- अरुण मौर्या, नवीन तिवारी और सोनू हैं। अतीक और उसके भाई को प्रयागराज पुलिस पीपल गांव हथियारों की छानबीन के लिए लेकर गई थी, जहां उनकी निशानदेही पर 2 पिस्टल बरामद की गई थी। हालांकि इस दौरान दोनों पर 3 युवकों ने मिलकर कई राउंड फायरिंग कर दी जिस कारण दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों हत्यारों को दबोच लिया है।
पुलिस ने क्या कहा
पत्रकारों से बात करते हुए, प्रयागराज पुलिस ने खुलासा किया कि तीनों ने मीडियाकर्मियों के रूप में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ पर गोलियां चलाईं। इस घटना को लेकर 17 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बीच प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई है।
कब हुई हत्या
शनिवार रात करीब 10 बजे अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई क्योंकि उस समय मीडियाकर्मी भी वहां पर मौजूद थे। अतीक और उसके भाई को पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा रही थी। दोनों पर फायरिंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
