Umesh Pal Murder Case: गुजरात से उत्तर प्रदेश शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया के बीच रविवार (26 मार्च, 2023) को जहां माफिया अतीक अहमद को डर सता रहा था, वहीं सोमवार (27 मार्च, 2023) को खौफ के साए में उसका भाई अशरफ नजर आया, जबकि उसकी बहन आयशा नूरी ने भाइयों की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई कि उनके एनकाउंटर किए जा सकते हैं। वह यूपी पुलिस और एसटीएफ को लेकर आशंकित हैं।
सोमवार (27 मार्च, 2023) को पत्रकारों से वह बोलीं, "अभी गुजरात वापस भी तो ले जाएंगे। यूपी सरकार से हमारी मांग है कि हमारे भाइयों को सुरक्षा दी जाए। एसटीएफ से डर लग रहा है कि वह एनकाउंटर कर सकते हैं। यूपी पुलिस और एसटीएफ को लेकर हमें आशंका है।"
बकौल, "जो मुख्यमंत्री का बयान आया है...विधानसभा में वह जो बोले हैं, उसे लेकर हमें आशंका है...हम उसी को लेकर डर रहे हैं। हमें सीएम पर भरोसा है और वह हमारे साथ इंसाफ करेंगे। न्यायालय किसलिए है...?"
#WATCH | Jhansi, UP: We are ready to accept all the judgement. We are worried about his (Atiq Ahmed) safety. We ar… t.co/M7u2SLMVIP
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
