उमेश पाल हत्याकांडः इधर अतीक के 'गुर्गे' के खिलाफ प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन, उधर गैंगस्टर की 40 संपत्तियों पर पुलिस की 'नजर'

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 2, 2023, 03:34 PM IST

सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संगम नगरी में अली के मालिकाना हक वाली इमारत पर बुलडोजर चलता नजर आया।

उमेश पाल हत्याकांड में गुरुवार (दो मार्च, 2023) को बड़ा एक्शन हुआ। उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज में जिला प्रशासन की ओर से गैंगस्टर अतीक अहमद के करीबी सहयोगी सफदर अली की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस कार्रवाई से जुड़ा एक मिनट 17 सेकेंड्स की एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें संगम नगरी में अली के मालिकाना हक वाली इमारत को बुलडोजर ने कुछ ही देर में ढहा दिया।

अहमद फिलहाल जेल में बंद है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, जिला पुलिस और प्रशासन ने उसकी लगभग 40 संपत्तियों (कसारी मसरी, करेली, हरवारा, सादियापुर, मुंडेरा, अटाला, गद्दोपुर और जिले के अन्य इलाकों में) को शॉर्टलिस्ट किया है। पुलिस, राजस्व और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अफसर अतीक की संपत्तियों के डिटेल्स जुटा रहे हैं। साथ ही वे यह पता लगाने के लिए रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं कि क्या उन्हें अवैध तरीकों से खरीदा गया था?

End of Feed