महाकुंभ में गुम हुए लोगों को अपनों से मिलाएंगे ये डिजिटल सेंटर, सारी जानकारी होंगी उपलब्ध

महाकुंभ में लाखों-करोड़ों श्रद्धालु आएंगे, ऐसे में कई लोग गुम हो सकते हैं, जिसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। कुंभ मेले में 10 डिजिटल खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में दस अत्याधुनिक डिजिटल ‘खोया-पाया केंद्र’ स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने यहां बताया कि इन केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए प्रतीक्षा कक्ष और चिकित्सा कक्ष शामिल हैं। परिवारों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से जलपान क्षेत्र की व्यवस्था की गई है।

mahakumbh

फाइल फोटो।

श्रद्धालुओं को मिलेंगी जानकारी

इसके अलावा सभी केंद्रों में 55 इंच का एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। इसे लाउडस्पीकर से जोड़ा गया है। इससे खोया-पाया सामान और व्यक्तियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं इन केंद्रों पर महाकुम्भ से संबंधित घाटों और मार्गों के बारे में सारी व्यवस्थाओं की भी सूचना श्रद्धालुओं के साथ साझा की जाएगी।

End of Feed