महाकुंभ में योगी की पुलिस पेश करेगी मानवता की मिसाल, ड्यूटी के दौरान अच्छे से फर्ज निभाने के लिए दी जा रही ट्रेनिंग

Maha Kumbh: प्रयागराज में जनवरी, 2025 में शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

Maha Kumbh: जनवरी, 2025 में मकर संक्रांति स्नान से शुरू होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौम्य और आत्मीय व्यवहार के लिए पुलिस बलों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुंभ) राजेश द्विवेदी ने बताया, “महाकुंभ में सुरक्षा के साथ ही श्रद्धालुओं के साथ पुलिस का व्यवहार सौम्य और आत्मीय हो, इस पर हमारा पूरा ध्यान है, जिससे श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव प्राप्त हो।” उन्होंने बताया कि पुलिस के प्रशिक्षण मॉड्यूल में व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेला क्षेत्र में बनी पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षण देने के लिए बाहरी संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

police training for kumbh mela

फाइल फोटो।

40 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

द्विवेदी ने बताया, “इससे पुलिसकर्मी केवल पुलिसिंग ना करके, श्रद्धालुओं की श्रद्धा भाव से सेवा कर सकेंगे। अभी तक 1500 पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। मेले में कुल 40,000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जिनमें ज्यादातर को प्रशिक्षित कर लिया जाएगा।” पुलिस लाइन में प्रशिक्षण का काम देख रहे अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक साथ 700 पुलिसकर्मियों को 21 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा और मेला नजदीक आने के साथ प्रशिक्षण अवधि घटकर 14 दिन की रह जाएगी।

End of Feed