Sultanpur News: सुल्तानपुर में निर्माणाधीन मकान की छत ढही, मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत, चार घायल

Sultanpur News: सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत ढह गई, जिसके मलबे में दबने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धरियामऊ गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब छत डालने का काम पूरा हो चुका था और मजदूर नीचे व ऊपर के काम में जुटे हुए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Sultanpur News

सुल्तानपुर में निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से तीन लोगों की मौत (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अचानक छत गिर जाने से मलबे में 7 मजदूर दब गए थे। आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार मजदूरों को जीवित निकाल लिया गया, जबकि तीन मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रहने वाले रामतीर्थ धुरिया गांव में मकान बनवा रहे थे। उन्होंने मकान निर्माण का ठेका राम मिलन वर्मा को दिया था। सोमवार को 20×30 एरिया में छत डाली जा रही थी, जो जमीन से लगभग 18 फीट ऊंची थी। रात करीब 8 बजे छत डालने के बाद जब मिक्चर मशीन खोली जा रही थी तभी अचानक शटरिंग धंस गई और छत भरभराकर गिर गई।

End of Feed