प्रयागराज: रोडवेज बसों में सफर हुआ महंगा, यूपी रोडवेज ने बढ़ाया फेयर, अब इतना देना होगा किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 08:30 PM IST

Prayagraj: प्रयागराज से राजधानी लखनऊ तक के सफर के लिए यात्रियों को 52 रुपये ज्यादा देने होंगे। पहले लखनऊ का किराया 252 था जो अब बढ़कर 304 हो गया है। यूपी रोडवेज ने बसों के किराए में बढ़ोतरी की है। रोडवेज अथॉरिटी की गत माह हुई बैठक में ही 25 पैसा प्रति किमी किराया बढ़ाने का निर्णय हुआ था। अभी तक जनरल क्लास की यूपी रोडवेज की बसों में किराया प्रति किलोमीटर 1.05 रुपए ही था। लेकिन अब यह बढ़कर 1.30 प्रति किलो मीटर हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोडवेज अथॉरिटी की बैठक में किराया बढ़ाने का निर्णय हुआ था
  • यूपी रोडवेज की बसों में किराया प्रति किलोमीटर 1.05 रुपए ही था
  • अब किराया बढ़कर 1.30 प्रति किलो मीटर हो गया है


Prayagraj: प्रयागराज के लोगों के लिए ये जरूरी खबर है। यूपी रोडवेज ने बसों के किराए में बढ़ोतरी की है। बता दें कि, प्रयागराज रीजन की बसों में बढ़ा हुआ किराया अब लागू हो गया। हालांकि इसका असर अब दिखेगा, क्योंकि तमाम रोडवेज कंडक्टर के पास मौजूद ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन) में नया किराया अपडेट नहीं था।

Up Roadways

यूपी रोडवेज ने प्रयागराज रीजन में बसों का किराया बढ़ाया (सांकेतिक तस्वीर)

इधर, रोडवेज प्रशासन ने दावा किया है कि, ईटीएम में नया किराया फीड किया जा रहा है। बहरहाल बसों में नया किराया लागू होने के बाद अब जनरल क्लास की बसों में प्रयागराज से राजधानी लखनऊ तक के सफर के लिए यात्रियों को 52 रुपये ज्यादा देने होंगे। पहले लखनऊ का किराया 252 था जो अब बढ़कर 304 हो गया है।

End of Feed