Prayagraj: संगम के किनारे बसेगा शहर, माघ मेले में 11 दिसंबर से संतों को जमीन अलॉट, प्रशासन कर रहा ये तैयारी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 08:11 PM IST

Prayagraj: साधु-संतों सहित संस्थाओं व अन्य लोगों को नियमों के मुताबिक, भूमि आवंटित की जानी है। इसके अलावा उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी। आगामी 11 दिसंबर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि, भूमि आवंटन में किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भूमि आवंटन की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हो सीएम योगी के स्पष्ट निर्देश
  • दोषी अधिकारियों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई
  • इस बार अलग-अलग तिथियों में होगा जमीन का आवंटन

Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में आने वाले नए साल के जनवरी महीने में लगने वाले माघ मेले की तैयारियां परवान पर हैं। संगम के तीरे पर जमीन समतलीकरण के साथ-साथ अब भूमि आवंटन की तैयारी चल रही है। माघ मेला अधिकारी अरविंद चौहान के मुताबिक, साधु-संतों सहित संस्थाओं व अन्य लोगों को नियमों के मुताबिक, भूमि आवंटित की जानी है। इसके अलावा उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी। मेला प्रभारी के मुताबिक, आगामी 11 दिसंबर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Prayagraj News

प्रयागराज माघ मेले में जमीन आवंटन में गड़बड़ी नहीं हो सीएम योगी के स्पष्ट निर्देश (फाइल फोटो)

गौरतलब है कि, इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि, भूमि आवंटन में किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यही वजह है कि, इस बार भूमि आवंटन को लेकर कई तरह की व्यवस्थाएं की गई है, जिससे आवंटन के समय कोई विवाद ना हो। यदि इसकी शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed