Prayagraj Cyber Fraud: प्रयागराज में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें नटवरलाल ने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के निदेशक के नकली साइन बनाकर 6 से अधिक लोगों को रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी कर ली। आरोपी की ठगी का शिकार हुए एक शख्स ने इसे लेकर प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी अजहर अनीस की लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोचा तो हैरान करने वाले खुलासे हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, उसने शहर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक सहित छह से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
प्रयागराज में रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिसमें एक कारोबारी से करीब दो करोड़ की ठगी कर ली। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। वहीं मामले के मुख्य आरोपी अनीस अजहर के साथियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
