Prayagraj: त्रिवेणी संगम के तीरे माघ मेले के पांचवे प्रमुख स्नान पर्व पर माघी पूर्णिमा को लेकर ट्रैफिक और क्राउड को कंट्रोल करने के लिए शुक्रवार को रात्रि 12 बजे से हैवी वाणिज्यिक व्हीकल्स के लिए इंटर जिला ट्रैफिक डायवर्जन शुरू होगा जो कि आगामी छह फरवरी की रात्रि को 12 बजे तक लागू रहेगा।
प्रयागराज में 6 फरवरी तक रहेगा टैफिक डायवर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
इस अवधि में शहर के भीतर ट्रक व अन्य भारी वाहनों की एंट्री भी बैन रहेगी। प्रयागराज यातायात पुलिस के मुताबिक, प्रमुख स्नान तिथि को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन नियम लागू किया गया है। पुलिस के मुताबिक, भारी वाहनों को असुविधा ना हो इसके लिए नो एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं। वहीं मेला क्षेत्र मे ई-रिक्शा व टेंपों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।
