प्रयागराज माघ मेला 2023: संगम नगरी में खाकी दिखाएगी गांधी गिरी, सख्ती की तो मिलेगी ये सजा, जारी हुए ये आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 03:10 PM IST

Prayagraj Magh Mela 2023: इस बार प्रयागराज पुलिस की एक नई इमेज देखने को मिलेगी। माघ मेले के चलते संगम के तीरे पर बसी टेंट सिटी में खाकी सिंघम के जैसे नहीं बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ गांधी गिरी के साथ पेश आएगी। महकमे के आला अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि, किसी के साथ अशोभनीय बिहेवियर नहीं किया जाए। अगर शिकयत मिली तो दोषी कार्मिक या अधिकारी को सस्पेंड किया जाएगा। इसे लेकर प्रयागराज रेंज आईजी भानु भास्कर की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन
  • खाकी वालों को सिंघम की बजाय गांधीगिरी से पेश आने के निर्देश
  • अशोभनीय व्यवहार करने वालों पर गिरेगी निलंबन की गाज

Prayagraj Magh Mela 2023: हर किसी के दिमाग में पुलिस की एक सख्त रवैये वाली इमेज बसी है। मगर इस बार प्रयागराज पुलिस की एक नई इमेज देखने को मिलेगी। माघ मेले के चलते संगम के तीरे पर बसी टेंट सिटी में खाकी सिंघम के जैसे नहीं बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ गांधी गिरी के साथ पेश आएगी।

Prayagraj Magh Mela 2023

संगम नगरी में माघ मेले को लेकर अधिकारियों के निर्देशित करते पुलिस के आला अधिकारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, माघ मेले में हजारों पुलिस कार्मिक तैनात किए गए हैं। संगम के तीरे पर देश भर के लाखों लोग श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए जुटे हैं। महकमे के आला अधिकारियों के साफ निर्देश हैं कि, नियमों की अवहेलना पर पुलिस सख्ती के बजाय गांधीगिरी स्टाइल में लोगों से समझाइस करेगी, अपना बिहेवियर जेन्युइन रखेगी।

अशोभनीय बिहेवियर पर मिलेगी सजा

माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर महकमे के आला अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि, किसी के साथ अशोभनीय बिहेवियर नहीं किया जाए। अगर शिकयत मिली तो दोषी कार्मिक या अधिकारी को सस्पेंड किया जाएगा। इसे लेकर प्रयागराज रेंज आईजी भानु भास्कर की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं मेले में पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक चंद प्रकाश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला डा. राजीव नारायण मिश्र, एसपी माघ मेला आदित्य कुमार शुक्ल व नोडल पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के पालन को लेकर कड़ी निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस को ये मेले निर्देश

पुलिस महकमे की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, सभी अधिकारी व कर्मचारी मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के अच्छा व्यवहार करें। किसी के साथ अशोभनीय बिहेवियर ना करें। क्राउड कंट्रोल के लिए व्हीसल यूज करें। प्रतिबंधित स्नानघाटों की ओर श्रद्धालुओं को जाने से रोकें। स्नान के बाद लोगों को घाटों पर रूकने नहीं दिया जाए। मेला क्षेत्र में आवागमन के तय मार्गों पर नियमों के मुताबिक, लोगों को आने जाने दिया जाए। ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस कर्मी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। स्नान के लिए आए लोगों को समझाइस कर निर्धारित पार्किंग में ही वाहन पार्क करने के लिए प्रेरित करें। सभी घाटों की 100 मीटर की परिधि के अंदर वीडियो या फोटो नहीं करने दें। मेला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, व्हीकल्स व लावारिस वस्तुओं को लेकर विशेष सर्तकता बरतें।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed