Prayagraj: अच्छी खबर! बाबा काशी विश्वनाथ पर जल चढ़ाना होगा आसान, कांवड मार्ग होगा चौड़ा, ये है पूरा प्रोजेक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 07:58 PM IST

Prayagraj: प्रयागराज से वाराणसी के बीच कांवड़ मार्ग का प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। मुख्य मार्ग के दोनों ओर से कुल 3.73 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए फुटपाथ एवं सर्विस लेन का प्रयोग किया जाएगा। इस प्रपोजल को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर से हरी झंडी भी मिल गई है। जनपद के तहत शास्त्री ब्रिज से बरौत के बीच तीन मेन मार्केंट हैं, इन्ही में फुटपाथ व ड्रेनेज वाली जगहों पर कांवड़ मार्ग बनना हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज से वाराणासी तक बनेगा कांवड़ मार्ग
  • पौने चार मीटर चौड़ाई होगी इस कांवड़ मार्ग की
  • डिप्टी सीएम की ओर से परियोजना को मंजूरी मिली

Prayagraj: प्रयागराज के भक्तों की सावन माह में बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक की राह अब होगी सुगम। प्रयागराज से वाराणसी के बीच कांवड़ मार्ग का प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। बता दें कि, मुख्य मार्ग को दोनों ओर से कुल 3.73 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए फुटपाथ एवं सर्विस लेन का प्रयोग किया जाएगा। गौरतलब है कि, श्रावण मास में संगम नगरी से बड़ी तादाद में बाबा के भक्त कांवड़ लेकर बनारस में बाबा विश्वनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करने जाते हैं।

Prayagraj Kawad Yatra

अब प्रयागराज के भक्तों के लिए बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक की राह होगी सुगम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कांवड़ियों का सैलाब इतना होता है कि, इस रोड को दोनों ओर से बंद कर दिया जाता है। जिसके चलते पूरे सावन के महीने में जाम की स्थिति हो जाती है। यही वजह है कि, नए साल में यूपी के लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रयागराज से लेकर वाराणासी तक रोड को चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है। महकमे के अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रपोजल को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर से हरी झंडी भी मिल गई है।

End of Feed