Prayagraj: रेल यात्रिओं के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने बढ़ाए इन ट्रेनों के फेरे, ये है पूरा शेड्यूल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 03:06 PM IST

Prayagraj: रेल में सफर करने वाले लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे ने 6 ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। नए साल में प्रयागराज में माघ मेला लगना है। जिसके चलते यात्री भार बढ़ेगा। वहीं देश के कई कोनों से श्रद्धालु माघ मेले में स्नान के लिए आएंगे। यहीं वजह है कि, रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई लंबी दूरी की ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर- पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
  • सभी ट्रेनें प्रयागराज मंडल से होकर निकलेंगी
  • माघ मेले को देखते हुए बढ़ाए हैं लंबी दूरी की रेलों के फेरे

Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की सुविधा को लेकर उत्तर मध्य रेलवे ने इस रूट पर 6 ट्रेनों फेरे बढ़ाए हैं। खास बात ये है कि, ये सभी 6 ट्रेनें प्रयागराज रूट से होकर निकलेंगी। यह वजह है कि, प्रयागराज सहित आस पास के पैसेंजर्स के लिए ये एक बड़ी राहत होगी। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ हिमांशु शेखर के मुताबिक, रेल में सफर करने वाले लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे द्वारा 6 ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Prayagraj Jn.

प्रयागराज रेल मंडल में रेलवे ने 6 ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

पीआरओ के मुताबिक, फेरे बढ़ने वाली ट्रेनों में दादर-बलिया एक्सप्रेस समेत दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस, सूरत-सूबेदारगंज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें शामिल हैं। गौरतलब है कि, आने वाले नए साल में प्रयागराज में माघ मेला लगना है। जिसके चलते यात्री भार बढे़गा। वहीं देश के कई कोनों से श्रद्धालु माघ मेले में स्नान के लिए आएंगे। यहीं वजह है कि, रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई लंबी दूरी की ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं।

End of Feed